‘Pride of Hills’ पहल के अंतर्गत ₹3,920 करोड़ की वित्तीय सहायता स्वीकृत किया जाना अत्यंत स्वागतयोग्य कदम

हिमाचल,

देवभूमि हिमाचल के विकास को नई गति देने हेतु केंद्र सरकार द्वारा ‘Pride of Hills’ पहल के अंतर्गत ₹3,920 करोड़ की वित्तीय सहायता स्वीकृत किया जाना अत्यंत स्वागतयोग्य कदम है।

माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में पहाड़ी राज्यों के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली, जल और डिजिटल ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह सहयोग देवभूमि हिमाचल में पूंजीगत निवेश बढ़ाने, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और आर्थिक प्रगति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभम पठानिया नें केंद्र सरकार एवं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।