राजेंद्र राणा को बड़ा झटका, संस्था के अध्यक्ष के बेटा कांग्रेस में शामिल,-मुख्यमंत्री के कार्यों और नीतियों में गौरव ने जताई आस्था

 

सुजानपुर/ हमीरपुर

जिला में राजनीति नित नई करवट बदल रही है। सुजानपुर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनता का मूड अब खुलकर सामने आने लगा है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा
को सुजानपुर में बड़ा झटका लगा है। उनके बेहद करीबी और उनकी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज ठाकुर के बेटे गौरव ठाकुर अपने साथियों सहित बुधवार देर शाम कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के 15 महीनों के कार्यों और नीतियों में आस्था जताई है।

मुख्यमंत्री ने गौरव और उनके साथियों को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया। गौरव ने कहा कि राजेंद्र राणा के 15 साल के कार्यकाल में सुजानपुर में विकास नहीं हुआ। सुजानपुर के साथ हो रहे राजेन्द्र राणा द्वारा किए जा रहे अन्याय को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। गौरव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने छोटे से कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किया है। प्राकृतिक आपदा व राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने 10 में से 5 गारटियां पूरी कर दी हैं। सुजानपुर में भी काफी विकास हुआ है, लेकिन राजेंद्र राणा ने अपनी निजी महत्वकांक्षाओं व स्वार्थ के लिए उपचुनाव का बोझ डाल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में आए गौरव व उनके साथियों को उचित मान सम्मान मिलेगा। प्रदेश सरकार अपने साढ़े तीन साल के शेष कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य करेगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।