प्रचार की समाप्ति के साथ ही वापस जाएं बाहरी नेता और कार्यकर्ता: अमरजीत सिंह

हमीरपुर ।

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार वीरवार शाम को 6 बजे समाप्त हो गया।
जिलाधीश एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि एक जून को शाम 6 बजे मतदान की समाप्ति के समय तक की 48 घंटे के अवधि के भीतर अब किसी भी तरह की चुनावी जनसभा, जुलूस या अन्य सार्वजनिक आयोजनों तथा लाउडस्पीकरों इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए बाहर से आए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी अब तुरंत वापस जाना होगा। जिलाधीश ने जिला के पांचों उपमंडलों के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि प्रचार के लिए बाहर से आए ऐसे सभी नेता और कार्यकर्ता जोकि यहां के मतदाता नहीं हैं, प्रचार समाप्त होते ही वापस चले जाएं।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।