सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को निपटाने का मौका, 29 जुलाई से 3 अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट में लगाई जाएगी विशेष लोक अदालत

हमीरपुर ।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव असलम बेग ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 29 जुलाई से 3 अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी। असलम बेग ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सर्वोच्च न्यायालय में लंबित अपने मामले का त्वरित निपटारा करवाना चाहता है तो वह उस मामले को 29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगाई जाने वाले विशेष लोक अदालत में लगवा सकता है।
इस संबंध में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि अदालतों में लंबित विभिन्न मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लोक अदालत एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। लोक अदालत में कई मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर तत्काल कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सभी न्यायिक परिसरों में समय-समय पर लोक अदालतें लगाई जाती हैं। इसी क्रम में शनिवार 11 मई को भी जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गईं। इस दौरान सैकड़ों मामलों का निपटारा किया गया। असलम बेग ने आम लोगों से लोक अदालतों का लाभ उठाने की अपील भी की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।