स्वारघाट / बिलासपुर
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी श्री नैना देवी जी लोअर मंडल ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और जेपी नड्डा को कैबिनेट मंत्री बनने की ख़ुशी में कार्यकर्ताओ ने पार्टी के स्वारघाट स्थित कार्यालय में लड्डू बांटकर ख़ुशी का इजहार किया | इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने नरेंद्र मोदी , जेपी नड्डा , अनुराग ठाकुर के नारे लगाकर ख़ुशी प्रकट की | भाजपा लोअर मंडल श्री नैना देवी जी लोअर मंडल के अध्यक्ष बालकृष्ण ठाकुर ने वरिष्ठ नागरिक एवं कर्मठ कार्यकर्ता राममूर्ति धर्माणी , हुकम चंद को सर्वप्रथम लड्डू खिलाया | इसके बाद कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जय , मोदी जी को जय श्री राम, नड्डा जी को जय श्री राम, अनुराग ठाकुर जी को जय श्री राम मोदी जी को बधाई हो बधाई हो , नड्डा जी को बधाई हो बधाई हो आदि के नारे लगाकर पार्टी कार्यालय में ख़ुशी मनाई |
Author: Himachal Samvaad












