नामांकन के अंतिम दिन हमीरपुर जिले में 7 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

हमीरपुर ।

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के छठे एवं अंतिम दिन मंगलवार को जिला हमीरपुर में कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।  संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर से नंद लाल और सुरेंद्र कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में और सुमित कुमार ने अखिल भारतीय परिवार पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा।
विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर से सुभाष चंद ढटवालिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। यहीं से निर्दलीय उम्मीदवार विशाल शर्मा ने भी पर्चा भरा।
जबकि, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर से निर्दलीय उम्मीदवारों राजिंद्र वर्मा और शेर सिंह ने पर्चे भरे।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी और जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को नामांकन दाखिल करने प्रक्रिया की समाप्ति तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल मिलाकर 26 प्रत्याशियों के नामांकन प्राप्त हुए हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 14, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 और बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
अमरजीत सिंह ने बताया कि 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 17 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।