हमीरपुर,
ऐतिहासिक गांधी चौक के रखरखाव के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने एक कर्मचारी तैनात किया है। यह गांधी चौक की देखरेख के साथ साफ-सफाई का जि मा भी संभालेगा। गांधी चौक की दीवारों पर अब कोई भी संस्थान पोस्टर या होर्डिंग्स नगर परिषद की अनुमति के बिना नहीं चिपका सकेगा।

इसके अलावा गांधी चौक में अगर कोई कार्यक्रम आयोजित करवाता है और गांधी चौक का कोई नुकसान पहुंचता है, तो संबंधित इवेंट मैनेजर से ही इसकी भरपाई की जाएगी।
Author: Himachal Samvaad








