विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को ग्राम पंचायत अमरोह के गाँवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की

हमीरपुर।

विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को ग्राम पंचायत अमरोह के गाँवों चलाड़, बनाल, चौकी, खुआल और अमरोह में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्यारे लाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर नुक्कड़ सभाओं में केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार भारी मतों से विजयी बनाकत प्रदेश की चारों सीटें प्रधानमंत्री मोदी की झोली में डालने की अपील की। इस दौरान विधायक ने कहा कि पिछले दस सालों से देश की बागडोर सबसे मजबूत हाथों में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सर्वस्व देश सेवा में न्योछावर किया है। आज देश का हर बुद्धिजीवी मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले रहा है। पिछले दस सालों में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। बात चाहे प्रदेश में फोरलेन की हो, शिक्षण संस्थाओं की हो या एम्स की हो, भाजपा ने प्रदेश को बड़े बड़े प्रोजेक्ट देकर अभूतपूर्व विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में अपने कार्यकाल में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। आज पूरे देश में उन्होंने हमीरपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा की लोकतंत्र का महापर्व चला हुआ है और आप सभी ने इसमें भाग लेना है व अधिक से अधिक मतदान कर अनुराग ठाकुर को पांच लाख से अधिक मतों से विजयी बनाना है। केंद्र में मोदी सरकार बनना तय है लेकिन आप सभी के आशीर्वाद से इस बार रिकॉर्डतोड़ मतों से अनुराग ठाकुर जीतेंगे और भाजपा चार सौ का आंकड़ा पार करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वेंटीलीटर पर है और लोगों को गारंटियों के नाम पर ठग चुकी है। अब लोग सरकार की नकामियों को समझ चुके हैं और विधानसभा उपचुनावों में भी भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाएंगे। देश और प्रदेश में जब भाजपा की सरकार होगी तब एक समान विकास होगा और विकसित भारत के यज्ञ में आहुति डलेगी। विधायक ने कहा की अनुराग ठाकुर ग्यारह मई को नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी को निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर प्यारे लाल शर्मा और अजय शर्मा ने भी सभाओं को सम्बोधित किया और भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान विधायक की धर्मपत्नी स्वाती जार, बीडीसी मधु, ग्राम केंद्र अध्यक्ष योगराज, बूथ अध्यक्ष कुलभूषण, बीएलए ओम् देव, बंटी, सुरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।