विधायक आशीष शर्मा ने ग्राम पंचायत कालेअंब में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की

हमीरपुर।
विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत कालेअंब के गांव गाहरा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर आशीष शर्मा के निर्णय को अपना समर्थन दिया और एक स्वर में उनके साथ चलने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि इस कार्यक्रम में सभी का आशीर्वाद मिला। उन्होंने गांव में नए बने गूगा मंदिर के लिए सभी को बधाई दी और शीश नवाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार किया है। जनता के कार्य नहीं किए और जन कार्यों के लेकर गए विधायकों को दरकिनार किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि प्रदेश में भी भाजपा सरकार लाकर प्रदेश को भी उन्नति के पथ पर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि ग्यारह अप्रैल को गांधी चौक हमीरपुर पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित प्रदेश भाजपा का शीर्ष नेतृत्व शिरकत करेगा। उन्होंने सभी से उस जनसभा में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग कह रहे हैं कि निर्दलीय इस्तीफ़ा देकर उपचुनावों का खर्च डाल रहे हैं। जबकि खुद इस्तीफ़ा स्वीकार न कर खर्च डालने का काम कर रहे हैं। अगर लोकसभा चुनावों के साथ ही चुनाव होते हैं तो महज एक इवीएम ज्यादा लगेगी और कुछ खर्चा नहीं होगा। लेकिन अगर इस्तीफ़ा लोकसभा चुनावों तक स्वीकर नहीं करते हैं व बाद में स्वीकार करते हैं तो चुनाव के सारे सेटअप का खर्च पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है इसलिए इस बार भाजपा को वोट देकर जनता प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी। इसके बाद विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की व शाम को मट्टन सिद्ध में आयोजित दंगल में शिरकत कर पहलवानों को सम्मानित किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।