विधायक आशीष शर्मा ने लाहलड़ी गांव में जिम का किया उद्घाटन

हमीरपुर,

इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्थानीय महिला मंडल को सम्मानित किया गया और दीक्षा पटियाल स्थानीय छात्रा को गुरु रविदास आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय होशियारपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 18 कॉलेजों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

विधायक ने कहा कि जिम खोलने का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। इससे नशे जैसी समस्याओं से भी युवा डोर रहेंगे। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद वकील सिंह, स्वाति जार, अनिल, रविन्द्र सहित अन्य मौजूद रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।