ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल की छात्रा अवनी सिंह ने जिला शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया

हमीरपुर,

मेहमीरपुररा लक्ष्य ही मेरा सपना है और मैं
उसे परिश्रम करके हासिल कर ही लूंगी
ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा अवनी सिंह ने द्वितीय जिला शूटिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत रजत पदक जीता। उनकी स्पर्धा 10 मीटर पिस्टल में 14 वर्ष आयु वर्ग में थी। शूटिंग चैंपियनशिप कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के साथ ही अब वह जून 2024 में होनेवाली हिमाचल प्रदेश राज्य शूंटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के योग्य हो गई हैं।
इससे पहले भी अवनी सिंह राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में भाग ले चुकी है। हर प्रतियोगिता की सफलता के पीछे मेहनत छिपी होती है। अवनी सिंह ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ शूटिंग की भी तैयारी करती है। ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल में शूटिंग की व्यवस्था भी है जिससे कि बच्चों को उनके अंदर छिपे अपने हुनर को निखारने का अवसर मिलता है। अपनी पढ़ाई के बाद वे शूटिंग की तैयारी करती हैं।उन्हें शूटिंग करना बहुत अच्छा लगता है। वह शूटिंग जगत में अपना नाम करना चाहती हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करती हैं और साथ-साथ अपनी पढ़ाई का भी ध्यान रखती हैं। वह खेल जगत में तो मेहनत कर ही रही हैं साथ ही साथ वह अपनी पढ़ाई में भी अव्वल हैं। राज्य प्रतियोगिता के लिए वे ज्यादा से ज्यादा तैयारी कर रही हैं। ताकि आने वाली प्रतियोगिता में वह स्वर्ण पदक अपने नाम कर सकें।
ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक कुलबीर सिंह, प्रिंसिपल डायरेक्टर सीए पूजा मिन्हास, प्रधानाचार्या निवेदिता शर्मा व अध्यापकगणों ने अवनी सिंह को उनकी इस जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं दी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।