अपनी जिम्मेदारियों से भाग कर मुख्यमंत्री पर अंगुली उठाना बंद करें लखनपाल: अंशुल शर्मा

हमीरपुर,

देश की राजनीतिक मंडी में अपनी बोली लगाने वाले पूर्व कांग्रेसी विधायक एवं भाजपा के पहली बार के विधायक आए दिन सुर्खियों में बने रहने के लिए मीडिया में वेबुनियाद बयानबाजी कर के बड़सर की भोली भाली जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

बड़सर उपचुनाव में धनबल के सहारे अपनी नैया पार लगाने वाले पूर्व कांग्रेसी विधायक को यह याद रखना चाहिए कि कुछ महीने पहले तक आप उसी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे जिस कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आज आप उंगली उठा रहे हैं । जिन विकास कार्यों को लेकर पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर उंगली उठा रहे हैं उससे पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए।

आज बड़सर विधानसभा क्षेत्र के जो भी हालात बने हुए हैं उसके सीधे-सीधे जिम्मेवार पूर्व कांग्रेसी विधायक हैं क्योंकि पिछले लगभग 12 वर्षों से (2012–2024) आप स्वयं ही बड़सर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। आपके द्वारा बड़सर अस्पताल में कर्मचारीयों व विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी एवं अन्य विकास के मुद्दों को मीडिया के माध्यम से उठाने का प्रयास मात्र एक राजनीतिक सोच है । यदि आपकी सोच विकासात्मक होती तो आप इन विकास के मुद्दों को सरकार में रहकर सरकार के समक्ष उठाते ना कि राजनीतिक मंडी में इस तरह से अपनी बोली लगवाते। बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता को आपको यह जवाब देना होगा कि आपने विधायक रहते बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए क्या किया।

जिन विकास कार्यों की आज आप बात कर रहे हो उन विकास कार्यों को करवाने के लिए बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने तथा कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने आपको तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक चुनकर विधानसभा भेजा लेकिन आप बड़सर विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाने में असफल रहे।

पूर्व कांग्रेसी विधायक को यह बोलते हुए शर्म आनी चाहिए कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर वह चौथी बार विधानसभा पहुंचे हैं । भाजपा कार्यकर्ताओं जिन पर वह जीतने के बाद उंगली उठा रहे थे और कह रहे थे कि 70% भाजपा उन्हें हराने में लगी हुई थी उनके दाम पर वह पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं इससे पहले तीन बार उन्हें कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा भेजा गया है और यह वही कांग्रेसी कार्यकर्ता है जो आज भी कांग्रेस पार्टी में पूरी निष्ठा से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और जो दल बदल के आपके साथ गए हैं वह वही लोग हैं जो सत्ता , सरकार और मंत्री पद के लालची थे ।

भाजपा में शामिल होने से कुछ दिन पहले बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों लेकर जो कसीदे आपके द्वारा विधानसभा में मुख्यमंत्री के लिए पढ़े गए थे वह किसी से छिपे नहीं है । बिझड़ी दौरे के दौरान भारी जनसभा को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगात दी थी । आज बड़सर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य चले हुए हैं और बड़सर के विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी ।

 

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।