जय राम ठाकुर को दिव्य स्वप्न देखने की बीमारी : प्रेम कौशल

हमीरपुर,
चार जून को भाजपा की दो सरकारें बनने के नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी एक ब्यान में कहा कि जय राम ठाकुर को दिव्य स्वप्न देखने की बीमारी है और वह इसी की वजह से दिन दहाड़े मुख्यमंत्री की कुर्सी के सपने लेते रहते हैं।

कौशल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने का भाजपाई षड्यंत्र पूरी तरह से फेल हो चुका है और छः विधानसभा उपचुनाबो के उपरांत प्रदेश में कांग्रेस सरकार और मज़बूत होगी क्योंकि प्रदेश के मतदाता भाजपा की दलबदल और धनबल की राजनीति को समर्थन नहीं देंगे।

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जय राम प्रदेश के इतिहास में सबसे असफल मुख्यमंत्री रहे हैं और वह नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी लगातार नाकारात्मक राजनीति कर रहे हैं जिसका खामियाजा उनके साथ साथ भाजपा को भी भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नड्डा, जय राम और राजीव बिंदल की तिकड़ी ही भाजपा का बंटाधार करने के लिए काफी है।
प्रेम कौशल मुख्य प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।