इंडेन ने शुरू की बेसिक सेफ्टी चेक की मुहिम

हमीरपुर ।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की रसोई गैस कंपनी इंडेन ने एक अप्रैल से देश भर में बुनियादी सुरक्षा जांच शुरू की है। हमीरपुर स्थित शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के प्रबंधक संजीव डढवाल ने बताया कि इस मुहिम के तहत इंडेन गैस का डिलीवरी मैन ग्राहकों के घर जाकर एलपीजी कनेक्शन की पूरी तरह मुफ्त जांच करेंगे। इस दौरान ये डिलीवरी मैन ग्राहकों के सिलेंडर, गैस चूल्हा, गैस पाइप और रेगुलेटर की जांच करेंगे।

संजीव डढवाल ने बताया कि यदि गैस कनेक्शन की पाइप 5 वर्ष से ज्यादा पुरानी है या असुरक्षित रबड़ की पाइप है तो इन्हें डिलीवरी मैन बदल देंगे। इनके लिए ग्राहक को 150 रुपये अदा करने पड़ेंगे। प्रबंधक ने बताया कि सुरक्षा जांच की पुष्टि के बाद ग्राहक के रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसको सिस्टम में एजेंसी द्वारा अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी भी करवा लें।
संजीव डढवाल ने बताया कि सिलेंडर की डिलीवरी के समय ग्राहक को डिलीवरी मैन को डीएसी कोड अवश्य देना चाहिए, ताकि डिलीवरी की पुष्टि की जा सके। यदि किसी ग्राहक का मोबाइल नंबर कनेक्शन में अपडेट नहीं होता तो वह स्वयं एजेंसी में आकर अपडेट करवा सकता है। अधिक जानकारी के लिए शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के दूरभाष नंबर 01972-225870 पर संपर्क किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।