HMPV वायरस से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी,

शिमला,

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानी HMPV की चर्चाओं के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने इसे गंभीर नहीं मानते हुए सामान्य वायरस बताया है। यह मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है।हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी, सीएचसी,जोनल अस्पतालों सहित बड़े अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने इस वायरस के आम लक्षण खांसी, बुखार और नाक बंद होना है. यह संक्रमण खांसने, छींकने, छूने या हाथ मिलाने से फैलता है. अगर किसी को भी खांसी या बुखार के लक्षण नजर में आए, तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाने की सलाह दी है। ऐसे व्यक्ति को अपनी जांच करवानी चाहिए और किसी के साथ संपर्क में आने से बचना चाहिए. इस दौरान मास्क लगाने के साथ समय-समय पर हाथों को साबुन से धोने, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकने और बीमार होने की स्थिति में घर पर आराम करने जैसे उपायों को अपनाकर संक्रमण से बचा जा सकता है.

वीओ:स्वास्थ्य मंत्री डॉ.कर्नल धनीराम शांडिल धनीराम शांडिल ने कहा कि एचपीएमवी ‘वायरस ऑफ कंसर्न’ नहीं है. इसे एक सामान्य वायरस की तरह ही देखा जाना चाहिए। इससे आसानी से बचाव किया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय समेत प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग HPMV पर लगातार नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह कोरोना जैसा वायरस नहीं है। इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एचपीएमवी के किसी भी संभावित उछाल से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य में पर्याप्त स्वास्थ्य अधोसंरचना, ऑक्सीजन, सिलेंडर, और बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है।

 

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।