हमीरपुर ,
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर में मेधावी उपलब्धि समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में विद्यालय के 229 मेधावियों को प्लैटिनम, गोल्ड व सिल्वर बैच से सम्मानित किया गया। कक्षा छठी के 27 छात्रों को प्लैटिनम, 17 छात्रों को गोल्ड व 5 छात्रों को सिल्वर, सातवीं कक्षा के 11 छात्रों को प्लैटिनम, 15 छात्रों को गोल्ड व 9 छात्रों को सिल्वर, कक्षा आठवीं के 11 छात्रों को प्लैटिनम, 7 छात्रों को गोल्ड व 8 छात्रों को सिल्वर, कक्षा नवमीं के 11 छात्रों को प्लैटिनम, 15 छात्रों को गोल्ड व 16 छात्रों को सिल्वर, कक्षा दसवीं के 16 छात्रों को प्लैटिनम, 14 छात्रों को गोल्ड व 13 छात्रों को सिल्वर, कक्षा बारहवीं के 6 छात्रों को प्लैटिनम, 12 छात्रों को गोल्ड व 13 छात्रों को सिल्वर बैच लगाकर सम्मानित किय गया।
विद्यालय के तीन छात्रों को शतप्रतिशत उपस्थित होने पर बैच से सम्मानित किया गया। विद्यालय वाइस चेयरपर्सन चंद्रप्रभा लखनपाल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय प्राचार्या शशि बाला, समन्वयक दीपक सोनी, डाॅ० नीता सिंह, रोहित शर्मा, माया शर्मा, विनोद शर्मा, पूजा शर्मा व कक्षा अध्यापकों ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी तथा अन्य छात्रों को इनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Author: Himachal Samvaad







