हमीरपुर ,
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर हमीरपुर के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय योगासन खेल
प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम
गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में कई स्वर्ण, रजत
और कांस्य पदक जीतकर सफलता के नए आयाम स्थापित किए।यशोवर्धन अत्री (कक्षा ग्यारहवीं) ने
अद्भुत प्रदर्शन करते हुए तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लिया और तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
इसी प्रकार सिया शर्मा (कक्षा बारहवीं) ने फॉरवर्ड बेंडिंग में, देवाशीष शौरी (कक्षा दसवीं) ने हैंड बैलेंसिंग
में, आदित्यशिश शौरी (कक्षा आठवीं) ने पारंपरिक योगासन में तथा आराध्या (कक्षा आठवीं) ने बैक बेंडिंग
स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। गौरव ठाकुर (कक्षा बारहवीं) और दिशांत (कक्षा छठी) ने रजत पदक
अर्जित किए, जबकि इनाया अत्री (कक्षा नवमी) ने बैक बेंडिंग योगासन स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त कर
विद्यालय की उपलब्धियों को और ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या इंजीनियर श्रीमती नैना लखनपाल ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर
हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम
है। उन्होंने योगा कोच श्री जिम्मी ठाकुर को भी विशेष बधाई दी और कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन से
ही विद्यार्थी इस स्तर तक पहुँच पाए हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी इस
उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ कीं और आशा व्यक्त की कि यह विद्यार्थी
आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
Author: Himachal Samvaad








