हमीरपुर उपचुनाव प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा मंगलवार को भरेंगे अपना नामांकन

नामांकन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर रहेंगे मौजूद,

हमीरपुर,

हमीरपुर में उपचुनाव प्रभारी रणधीर शर्मा ने प्रेस वार्ता की है । इस दौरान उन्होंने जमकर प्रदेश की सूक्खु सरकार पर  निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए और लोगों को पीने का पानी मुहैया करने करवाने में पूरी तरह से असफल सिद्ध हुई है।

हमीरपुर उपचुनाव प्रभारी रणधीर रणधीर शर्मा ने बताया कि हमीरपुर उपचुनाव भाजपा के प्रत्याशी आशीष शर्मा मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान गांधी चौक पर विशाल जनसभा भी आयोजित की जाएगी। नामांकन के मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
वहीं इस मौके पर रणधीर शर्मा ने प्रदेश की सूक्खु सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की अब तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है। जो की गर्मी के मौसम में लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाने में पूरी तरह से असफल सिद्ध हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पानी की किल्लत काफी चल रही है। लेकिन सूक्खु सरकार लोगों को ग्रामीण स्तर पर पानी पहुंचाने में पूरी तरह से असफल सिद्ध हुई । उन्होंने कहा कि पानी की 1000 स्कीमों में पानी न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।
वही रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वनों में लगातार आग लग रही है। लेकिन हिमाचल की सरकार और वन विभाग आग लगने वाले लोगों के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं कर पाए हैं। आग लगने के चलते लाखों की संख्या में जंगली जानवर जलकर राख हो गए हैं। लेकिन प्रदेश की सुक्खू सरकार वनों में आग लगने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं ला पाई है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।