गुरु रविदास जी हम सब के लिये प्रेरणादायी:  डॉ सिकंदर 

हमीरपुर ।
गुरु रविदास जी को 647 वीं जयंती के अवसर पर ग्रामपंचायत रोपा के अंतर्गत पड़ने वाले गांव हार में धूम धाम से मनाई गई इस अवसर पर सन्त समागम व भंडारे का आयोजन किया इस अवसर पर 700 से अधिक जनमानस उपस्थित रहा । मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सिंकन्दर कुमार ने शिरकत की विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व  मंत्री विरेंद्र कंवर व हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन नवीन शर्मा उपस्थित रहे ।
नवीन शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे हुए मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्यों व जनता का स्वागत किया । इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सिंकन्दर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है हर समाज का कल्याण करना ही मोदी सरकार का लक्ष्य है । सिंकन्दर कुमार ने कहा कि जाति पाती सब सामाजिक कुरीतियां हैं सभी का भगवान एक है सिर्फ पूजा पद्धति अलग है परंतु भगवान एक ही हैं । उन्होंने कहा कि वाराणसी में  जहां भगवान रविदास का जन्म हुआ था उस जगह 100 करोड़ की राशि दे कर भगवान रविदास का भव्य मंदिर निर्माण करने का काम किया है तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है ।
उन्होंने उपस्थित जनमानस से आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को भारी बहुत से जिताने की अपील की
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बहुत अच्छा सत्संग समागम का आयोजन यहाँ पर किया गया और आम जनमानस को हमारे सनातन धर्म व संस्कृति पर चलने की राह दिखाई जा रही है उन्होंने कहा कि हाल ही में भव्य राममंदिर बन के तैयार हुआ है वो भी सनातन धर्म की एक बहुत बड़ी जीत है । उन्होंने उपस्थित जनमानस से आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को भारी बहुत से जिताने की अपील की । और सन्त समागम का आयोजन करने के लिए आयोजकों को बधाई दी ।
संत बाबा शेर सिंह द्वारा सन्त समागम का आयोजन किया गया जिसमें  , बाबा कमल जी , बाबा तिलक , बाबा कुंदन , ने अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर भाजपा ऐसी मोर्चा जिला अध्यक्ष  महामंत्री राजीव सहगल मदन लाल
ग्रामपंचायत रोपा के प्रधान अश्वनी ठाकुर दडूही पंचायत की प्रधान ऊषा बिरला नाल्टी पंचायत के उप प्रधान  राजीव शर्मा
युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉक्टर  सनी शुक्ला , जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा , ग्रामकेन्द्र अध्यक्ष रमेश शर्मा बूथ अध्यक्ष पिरथी चंद शर्मा , रघुवीर ठाकुर , मंडल महामंत्री अजय शुक्ला सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।