पावर डिपार्टमेंट में करोड़ों के लेनदेन के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री: राजेंद्र राणा

हमीरपुर,

पूर्व विधायक और उपचुनाव में सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा है कि पावर डिपार्टमेंट में करोड़ों के लेनदेन के आरोपों से सरकार कटघरे में है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस बारे स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि पावर डिपार्टमेंट में जिस तरीके से अधिकारी आपस में आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं और एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे साफ लगता है कि दाल में कुछ काला जरूर है और सरकार मामले को दबाने में जुटी हुई है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि पहले भी 25 करोड रुपए के लेनदेन के आरोप एक पावर प्रोजेक्ट को लेकर लग चुके हैं और अब भी करोड़ों के लेनदेन के आप आए दिन लग रहे हैं। जिस व्यक्ति ने इस बारे शिकायत की थी, सरकार ने आरोपियों के खिलाफ जांच करने के बजाय उल्टा शिकायतकर्ता के खिलाफ ही जांच शुरू कर दी जिससे कई तरह के संदेह उत्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस पत्र बम के जरिए पावर प्रोजेक्ट में जो करोड़ों के लेनदेन के आरोप लगे थे, उसमें मुख्यमंत्री कार्यालय पर भी सवाल उठाए गए थे लेकिन मामला दबा दिया गया।

राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री से यह भी सवाल किया कि उनके ऐसे कौन से मित्र हैं जिनके पास पहले मारुति कार में पेट्रोल डलवाने तक के पैसे नहीं थे और अब उन्होंने 14 महीने में करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। उन्होंने कहा कि इन मित्रों के पास इन 14 महीनों में कौन सा अलादीन का चिराग हाथ लग गया है, जिससे वह अकूत संपत्ति बनाने में कामयाब होते जा रहे हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री को इसका खुलासा करने का नैतिक साहस भी दिखाना चाहिए कि उनके मित्रों के पास करोड़ों रुपया कहां से आ रहा है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।