सामान्य पर्यवेक्षक को चुनाव की तैयारियों से करवाया अवगत

हमीरपुर ।

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले 5 जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने वीरवार शाम को बिलासपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों, सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों और चुनाव से संबंधित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा की।
इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह और जिला के अन्य अधिकारियों ने सामान्य पर्यवेक्षक को विभिन्न प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। सामान्य पर्यवेक्षक के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक के बाद निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने हमीर भवन में जिला के पांचों सहायक निर्वाचन अधिकारियों और अन्य नोडल अधिकारियों के साथ भी बैठक करके उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
अमरजीत सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और सामान्य पर्यवेक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी मामले में कोई शंका हो तो तुरंत जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में संपर्क करें।
बैठक में एडीसी मनेश यादव, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी, एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप, एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा, एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
—-
सामान्य पर्यवेक्षक के मोबाइल नंबर पर भी किया जा सकता है संपर्क
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत या शंका के समाधान के लिए भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया के मोबाइल नंबर 93172-83159 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सामान्य पर्यवेक्षक की ईमेल आईडी- श्यामलालपूनिया एट द रेट आईएएस.एनआईसी.इन shyamlalpoonia@ias.nic.in पर भी शिकायत भेजी जा सकती है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।