पूर्व विधायक आशीष शर्मा बालूगंज थाने में हुए हाजिर, दो घंटे हुई पूछताछ

शिमला,

राज्य सरकार को अस्थिर किए जाने के प्रयास होने के बाद कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ और उत्तराखंड के होटलों में ठहराने के मामले में शनिवार पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा बालूगंज थाना में हाजिर हुए। गौरतलब है कि कांग्रेस के विधायक संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ की शिकायत पर बालूगंज थाना में बीते 10 मार्च को FIR करवाई थी। इस केस में पुलिस जांच में जुटी हुई है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

वायस ओवर- हिमाचल सरकार को अस्थिर किए जाने के षडयंत्र मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार रहे तरुण भंडारी और उत्तराखंड भाजपा के एक बड़े नेता को शिमला पुलिस ने तलब किया था। इस बीच खट्‌टर के प्रचार सलाहाकार तरुण भंडारी ने हिमाचल हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी। हमीरपुर के पूर्व विधायक आशीष शर्मा और चैतन्य शर्मा के रिटायर IAS पिता राकेश शर्मा, साथ ही इनके दो सहयोगियों को भी शिमला पुलिस ने थाने बुलाया था। हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग होने के बाद कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ और उत्तराखंड के होटलों में ठहराने के फंडिंग मामले में शनिवार को पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा बालूगंज थाना में हाजिर हुए। थाने में उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। मीडिया से बातचीत में आशीष ने कहा कि सीएम के सगे भाई सबसे बड़े खनन माफिया है। हालांकि उन्होने खुद को भी खनन मामलो मे संलिप्त होना कबूल किया। उन्होने कहा कि 18 दिन में पता चल जाएगा कि जनता किसके साथ है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के टिकट पर पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज होगी।

 

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।