बड़सर में जो अब कांग्रेसी बने है, पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम किया था : इंद्रदत्त लखनपाल

बड़सर

बड़सर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बड़सर कांग्रेस के नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा बड़सर में जो अब कांग्रेसी बने है, पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम किया था। इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा डेढ़ साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में बड़सर के छुटभैया नेताओं ने मुझे हारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

जब आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया तो वही लोग अब सच्चे कांग्रेसी बनकर बैठें है। इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा इन लोगों कभी मैंने दरकिनार नहीं किया। बिना मतलब की बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने जिला कांग्रेस महासचिव पवन कालिया पर पलटवार करते हुए कहा कि समूह में हुई जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के लोग शामिल रहे हैं।

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोग भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। लेकिन जिला कांग्रेस महासचिव पवन कालिया को वह लोग नजर नहीं आए हैं।वहीं इंद्रदत्त लखनपाल ने बताया कि बीते रोज ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की है और उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। वहीं बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के स्वागत समारोह में ना आने के सवाल पर इंद्रद लखनपाल ने कहा कि बलदेव शर्मा किसी अपने निजी काम में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि जल्दी ही बलदेव शर्मा के साथ मुलाकात की जाएगी।वहीं बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस में टिकार्थीयों  की काफी लंबी लाइन लगी है इस सवाल के जवाब पर इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि हर कार्यकर्ता का पार्टी से टिकट मांगने का अधिकार है इसलिए हर कार्यकर्ता को अपने हक के लिए मांग करनी भी चाहिए।