प्रदेश सरकार की झूठी गांरटियां आगामी चुनाव में हार का कारण बनेगी: देशराज शर्मा

हमीरपुर,

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़सर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा द्वारा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की झूठी गांरटियां आगामी चुनाव में हार का कारण बनेगी ।हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी जीत हासिल करेगी। साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार पार्टी 400 पार कां आकडा पार करेगी। बड़सर विधानसभा में पूर्व में तीन बार विधायक रहे बलदेव शर्मा ने कहा कि पार्टी के पूरे कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर पर अभियान चलाए हुए हैं।

 

साथ में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा पूरे संसदीय लोकसभा क्षेत्र में 25 के लगभग स्टेडियमों का कार्य चलाया हुआ है जिससे कि युवाओं को युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ रहा है ।इसके उपरांत प्रेस वार्ता को विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल द्वारा संबोधित किया गया इन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विधायकों की अनदेखी करना और राज्यसभा चुनाव में एक ऐसे व्यक्ति को वोट करने के लिए कहा गया जो कि प्रदेश के हितों के साथ-साथ देश के हितों की भी लड़ाई सर्वोच्च न्यायालय विरोध में लड़ता हो ।और जब हमने हिमाचल के अपने व्यक्ति को वोट डाला तो हमें बिना कुछ समय दे दिए ही विधानसभा से निष्कासित कर दिया ।जिसके चलते हम 9 विधायक सड़कों पर आ गए ।और हमें भारतीय जनता पार्टी की शरण लेने पड़ी ।और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में हमें टिकट देकर मैदान में उतारा है। जिसके लिए हम भारतीय जनता पार्टी के शीश नेतृत्व के आभारी हैं 1 साल पहले बड़सर विधानसभा की लगभग 400 करोड रुपए की परियोजनाएं प्रस्तावित थी लेकिन उन पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लेट लतीफी की । बड़सर विधानसभा के लिए महत्वाकांक्षी पेयजल योजना जो की गोविंद सागर से उठाई जानी थी उसकी भी सारी फाइल तैयार की थी लेकिन उस पर भी अड़चने पैदा की गई। कामगार कल्याण बोर्ड को भंग कर कर सरकार ने गरीबों के साथ भी मजाक ही किया है ।और पूर्व जयराम सरकार के समय में की गई योजनाओं को भी डीनोटिफाई कर दिया। आगामी लोकसभा वा विधानसभा के उपचुनाव में जनता इसका हिसाब करेगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।