पूर्व सैनिक संभालेंगे राजेंद्र राणा के प्रचार की कमान,पटलांदर में पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार

हमीरपुर,

पूर्व विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पटलांदर स्थित आवास पर आज सैकड़ो की तादाद में पूर्व सैनिक जुटे और उन्होंने राजेंद्र राणा के चुनावी प्रचार की कमान संभालने की हुंकार भरी। इस कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस दोनों विचारधाराओं के लोग खुलकर शामिल हुए और उन्होंने संकल्प लिया कि राजेंद्र राणा को ऐतिहासिक जीत इस चुनाव में दिलाई जाएगी क्योंकि राजेंद्र राणा हमेशा से पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और सेवारत सैनिकों के परिवारों का बढ़-चढ़कर सम्मान करते आए हैं और हर बार सेना दिवस पर भी गरिमा पूर्ण और भव्य कार्यक्रम आयोजित करके वह पूर्व सैनिकों की देश के प्रति सेवाओं को भी स्मरण करते हैं। पूर्व सैनिकों ने एकमत से इस सम्मेलन में कहा कि 2012 में राजेंद्र राणा के प्रचार की कमान भी पूरी तरह से पूर्व सैनिकों ने ही संभाल रखी थी और उसी इतिहास को एक बार फिर से दोहराया जाएगा।

पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का सहयोग हमेशा से उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है और पूर्व सैनिकों का संकल्प हमेशा हिमालय की तरह मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि वह अपने चुनाव प्रचार के कमान पूरी तरह से पूर्व सैनिकों के हवाले ही कर रहे हैं।

इस अवसर पर सुजानपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रभारी और सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने भी अपने विचार रखें और कहा कि राजेंद्र राणा सहित 9 विधायको प्रदेश के स्वाभिमान पर आंच नहीं आने दी और प्रदेश से बाहर का प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव में थोपने की साजिश को कामयाब नहीं होने दिया।
इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा सहित मंडल के तमाम पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।