पर्यवेक्षकों ने निर्वाचन आयोग को विभिन्न प्रबंधों से करवाया अवगत

हमीरपुर ।

संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा आम चुनाव और चार विधानसभा क्षेत्रों सुजानपुर, बड़सर, कुटलैहड़ और गगरेट में चुनाव संबंधी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। एक जून को होने वाले मतदान तथा 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया और व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में किए गए प्रबंधों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को निर्धारित समय पर पूरा किया जा रहा है तथा एक जून को मतदान तथा 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।