हमीरपुर ,
एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर ATC-185 के चौथे दिन की कार्रवाई सुबह सीनियर विंग की 80 कन्या तथा सीनियर डिविजन के 127 कैडेटों की फायरिंग से हुई।
कंपनी कमांडर कर्नल एसएस रावत ने सभी कैडेटों को एएनओ रुचिका, जेसीओ और पी आई स्टाफ की उपस्थिति में फायरिंग का महत्व बताया और अचूक निशाना लगाने की तकनीक सिखाई। अन्य कैडेटों ने व्यायाम गतिविधियों में भाग लिया तथा ड्रिल की बारीकियां सीखी। इसके पश्चात विभिन्न लेक्चर का आयोजन हुआ और एनसीसी से जुड़ी जानकारी दी।
शाम को बास्केटबॉल तथा वालीबॉल की विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा संस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। जूनियर विंग में Bravo कंपनी और जूनियर डिविजन में डेल्टा कंपनी को विजेता घोषित किया गया। कैंप में 15 स्कूल तथा कॉलेजों से आए कुल 570 कैडेट भाग ले रहे हैं।
Author: Himachal Samvaad








