कर्मचारी और पेंशनर अब सुक्खू सरकार को सिखाएंगे करारा सबक: राजेंद्र राणा

शुरू हो चुकी है सुक्खू सरकार की उल्टी गिनती

हमीरपुर/सुजानपुर :

पूर्व विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खुद को कर्मचारियों का हितैषी होने का राग अलापने वाली सुक्खू सरकार ने कर्मचारी व पेंशनरों को नए वेतन आयोग के तहत मिलने वाले एरियर का एक नया पैसा नहीं दिया है। हर वर्ग की तरह कर्मचारियों और पेंशनरों को भी ठगने का काम किया है। इसका माकूल जवाब अब कर्मचारी और पेंशनर 1 जून को अपने वोट की चोट से देंगे।

राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू षड्यंत्र रचने, झूठ बोलने, कर्ज लेने और विकास के प्रोजेक्ट छीनने के माहिर हैं जबकि उनसे पहले प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री जनता के हितों को प्राथमिकता देते थे। उन्होंने कहा जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है , वैसे वैसे सुक्खू सरकार की उल्टी गिनती तेज होती जा रही है। झूठी गारंटियां ही सुक्खू सरकार के गले की फांस बन गई हैं। स्थिति यह हो गई है कि इन गारंटीयों का नाम सुनते ही मुख्यमंत्री परेशान हो जाते हैं और यही परेशानियां आजकल उनके भाषणों में भी झलक रही हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू प्रदेश के इतिहास के पहले मुख्यमंत्री हैं जो झूठी गारंटियां देकर लोगों के सवालों से कतरा रहे हैं और 14 महीने की अपनी एक भी दमदार उपलब्धि जनता को नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि सुक्खू की एकमात्र उपलब्धि अपने मित्रों को लूट की खुली छूट देना, चुने हुए विधायकों को जलील करना, उनके खिलाफ षडयंत्र रचना और विकास के मामले में प्रदेश को बैक गियर में ले जाने की रही है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने अपने निक्कमेपन से प्रदेश के कर्ज को 93,000 करोड़ तक पहुंचा दिया है।

सुबह से देर शाम तक राजेंद्र राणा की चल रही नुक्कड़ सभाओं में हर वर्ग के लोग खुलकर शामिल हो रहे हैं और भाजपा का एक-एक वर्कर यही नारा लगा रहा है कि 1 जून को एक वोट केंद्र में भाजपा सरकार का पीएम बनाने और दूसरा वोट हिमाचल में भाजपा सरकार का सीएम बनाने के लिए पड़ेगा। नुक्कड़ सभा में मौजूद लोग अपने दोनों हाथ उठाकर इन नारों का समर्थन करते हैं। भीषण गर्मी के बावजूद राजेंद्र राणा की सभाओ में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।