ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक का आयोजन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ आर के
अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला
स्तरीय मासिक समीक्षा  बैठक का  आयोजन किया गया  जिसमे जिला स्वास्थ्य
अधिकारी डा. संजय जगोता,  डा. अजय अत्री व् डा. राकेश ठाकुर, डा. सुनील
वर्मा  व सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, लेखाकार, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर
उपस्थित रहे l
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  द्वारा सभी
खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए  कि बरसात  शुरू होने जा रही
है  इसके लिए बरसात में होने वाली आपदा के लिए पहले से योजना बना के रखें
l उन्होंने ये भी  कहा की आशा कार्यकर्ता जो घर पर नवजात शिशु की देखभाल
के लिए जाती हैं उस दौरान कोई बच्चा छूटना नहीं चाहिए  और सभी गर्भवती
महिलाओं के टीकाकरण व बच्चे के  टीकाकरण का डेटा समय पर एक्सेल शीट  पर
पंजीकृत करें  व  जो टीकाकरण से छूटे हुए बच्चे हैं   उन्हें समय पर
टीकाकरण करवाएं l
उन्होंने इस अवसर पर यह भी  की  गर्मियों के मौसम में दस्त रोग के कुशल
प्रबंधन हेतु ओ. आर. एस.,जिंक, क्लोरीन की गोलियां, आई. वी. फल्युड
इत्यादि समस्त सामग्री का स्वास्थ्य संस्थान में समुचित भंडारण की
उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि जरूरत पड़ने पर आपात स्थिति में इनका उपयोग
कर सकें l  इसके आलावा  आई.ई. सी., पानी की स्वच्छता , हाथों की साफ
सफाई, पर्यावरण की स्वच्छता , जागरूकता अभियान चलायें और स्वास्थ्य
संस्थानों पर रैपिड टीमों का गठन करें व फोन न. संस्थानों में डिस्प्ले
कराएं l
उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्वास्थ्य सम्बन्धी आंकड़ों का गहन विशलेषण करें
तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाएं l मुख्या चिकित्सा अधिकारी ने
सभी खंड चिकित्सा अधिकारिओं को कहा कि वे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत
आबंटित धनराशी का समय पर खर्च करना भी सुनिश्चित करें l

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।