पुलिस द्वारा बेहरमी से पीटे गए पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए बिलासपुर में जिला पत्रकार संघ एकजुट

बिलासपुर ,
कुल्लु के निरमंड में पुलिस द्वारा बेहरमी से पीटे गए पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए पूरे प्रदेश से पत्रकार एकजुट होना शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी के तहत बिलासपुर में जिला पत्रकार संघ के बैनर तले पत्रकार एकत्रित हुए और एक स्वर में इस मामले की निष्पक्षता से जांच तथा दोषी पुलिस कर्मियों तथा अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाने की मांग उठाई है। वहीं जिला पत्रकार संघ के जिला प्रधान राम सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि शीघ्र ही इस मामले में कार्यवाही नहीं होती है तो संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेगा तथा शीघ्र न्याय की गुहार लगाएगा। इससे पूर्व जिला पत्रकार संघ के सदस्य स्थानीय परिधि गृह में एकत्रित हुए और शांति से मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहंुचे जहां पर डीसी बिलासपुर आबिद

हुसैन सादिक के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा पुलिस महानिदेश को ज्ञापन प्रेषित किया गया। मीडिया में अपनी बात रखते हुए जिला प्रधान राम सिंह ने कहा कि कुल्लु पुलिस द्वारा किया गया यह कृत्य लोकतंत्र के चैथे स्तंभ पर हमला है। एक पत्रकार को न सिर्फ उसके काम करने में बाधा पहंुचाना बल्कि

अमानवीय तरीके से पीटना असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि पुलिस संवैधानिक तरीके से पत्रकार के साथ बातचीत और कार्यवाही कर सकती थी लेकिन इस प्रकार पीटना कानून के विरूद्ध है। प्रधान राम सिंह ने कहा कि पूरे जिला भर से आए पत्रकार आज पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित पत्रकारों को न्याय नहीं मिलता है, जिला पत्रकार संघ अपना संघर्ष जारी रखेगा। प्रधान राम सिंह ने जिला व प्रदेश के पत्रकारों से अपील की है कि ऐसे नाजुक समय में सभी को एक मंच पर आना चाहिए ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनर्रावृति न हो।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।