प्रदेश की जनता द्वारा नकार दिए जाने के उपरांत गहरे सदमे में प्रतीत होते हैं जय राम ठाकुर : प्रेम कौशल

 

हमीरपुर ,

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर प्रदेश की जनता द्वारा नकार दिए जाने के उपरांत गहरे सदमे में प्रतीत होते हैं जिसके चलते लगातार प्रदेश सरकार एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति आधारहीन बयानबाजी करते रहते हैं।

कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि जय राम ठाकुर और जे पी नड्डा की जोड़ी ने हिमाचल सरकार को गिराने की नापाक कोशिश की मगर सफल नहीं हुए और इस घटनाक्रम ने भाजपा नेतृत्व को प्रदेश की जनता की नजरों में पूर्ण रूप से बेनकाब कर दिया है क्योंकि प्रदेश की जनता ने जय राम सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ कर ही भाजपा को सत्ता से बाहर किया था,परंतु जिस प्रकार सत्ता लोलुपता के चलते सरकार का तख्ता पलटने का षडयंत्र हुआ उसने खुद ब खुद धन बल के दम पर जनादेश का अपमान करने बालों की पोल खोल दी और इसी असफलता की फ्रस्ट्रेशन में जय राम ठाकुर प्रतिदिन बेतुकी व्यान बाज़ी करते हैं।

कौशल ने कहा कि सरकार गिराने का षडयंत्र भाजपाई मंसूबों का क्लाइमैक्स था और अब बारी भाजपा के बिखरने की है जिसकी नींव कांग्रेस विधायकों को बी जे पी टिकट देने से हो चुकी है। प्रदेश के अनेक कदावर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जय राम ठाकुर तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति विद्रोह की ज्वाला भड़क उठी है जो आने वाले समय में एक बड़े विस्फोट में प्रवर्तित होने वाली है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।