कांग्रेस घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का एजेंडा कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, प्रेम कौशल

हमीरपुर ,
कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जारी घोषणा पत्र के विषय में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य पर खेद व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का एजेंडा कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ ही चुनाब आचार संहिता का उलंघन और संविधान की भावना के भी विपरीत है।

कौशल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में देश के बेरोजगार युवाओं को सरकारी क्षेत्र में खाली चल रहे चालीस लाख पदों पर स्थाई रोजगार देने ,गरीब परिवारों से एक महिला को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए की राशि देने,किसानों की उपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने,देश के नागरिकों को प्रतिवर्ष 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर देने, अग्निपथ योजना को समाप्त कर सेना में नियमित भर्ती करने,मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ा कर चार सौ रुपए करने के साथ ही देश की महिलाओं,किसानों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए व्यवहारिक वादे किए गए हैं और इनके विषय में प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया बेहद पीड़ाजनक होने के साथ ही पद तथा राजनीतिक गरिमा को चोट पहुंचाने वाली भी है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा कहने पर कहा कि जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के रूप में बेहतर कार्य किया होता और जनता से किए वादों को निभाया होता तो आज वह विपक्ष में नहीं होते और न ही कुर्सी के मोह में सरकार गिराने के षडयंत्रों में लिप्त होते।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में शालीनता, परस्पर सम्मान और सकारात्मक अभियान की सबसे अधिक अपेक्षा बड़े और संवैधानिक पदों पर आसीन नेताओं से ही की जाती है मगर वर्तमान दौर में ऐसे नेता ही राजनीति में असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए राजनीति के स्तर को गिराने के नायक बनते जा रहे हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।