भव्य शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव

 

सुजानपुर ,

ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया। उत्सव के समापन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में एडीसी मनेश यादव, एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा, खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
शोभा यात्रा के बाद उन्होंने ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा मेला स्थल चौगान में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचन विभाग द्वारा लगाई गई मतदाता जागरुकता प्रदर्शनी का दौरा भी किया।

उन्होंने उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं, अन्य प्रतिस्पर्धाओं एवं गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।

इसके बाद उत्सव की चौथी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जाने-माने पंजाबी गायक सतिंद्र सरताज, हिमाचल प्रदेश पुलिस की प्रसिद्ध आर्केस्ट्ा टीम हॉरमनी ऑफ पाइन्स के कलाकारों और प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोक कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।