सुजानपुर,
सोमवार को सुजानपुर मेला मैदान में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने रेहड़ी फहड़ी के साथ दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं। सुजानपुर मैदान में आयोजित होली मेले के दौरान खानपान की सामग्री को सही ढंग से रखने के साथ साथ गुणवता युक्त सामग्री न बेचने वालों पर नगर परिषद ने शिंकजा कसा है। वही कार्यकारी अधिकारी ने मेला में प्लास्टिक लिफाफे इस्तेमाल करने पर सामग्री भी जब्त की है। साथ ही जिन दुकानदारों ने साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा है और कूड़ा कचरा का सही से रखरखाव नहीं किया है । ऐसे दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है।

इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि अपने.अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान विशेष रूप से फूड स्टॉल से जो कूड़ा करकट इकठ्ठा हो रहा है उसमें सुख कूड़ा और गीला कूड़ा दोनों अलग.अलग अपनी दुकानों में भंडारण करें और सफाई की गाड़ी जो कूड़ा करकट इकट्ठा करने के लिए आती है उसे अलग-अलग कूडा दे।

नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया था फूड स्टॉल अन्य रेहडियो चाट, पापडी के स्टॉल आइसक्रीम स्टॉल हर जगह निरीक्षण किया है प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है। कूड़ा कर्कट और सूखा अलग.अलग रखने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा दुकानदारों को आज चेतावनी देकर छोड़ा है, भविष्य में नियम न मानने वालों के चालान किए जाएंगे।

Author: Himachal Samvaad







