केंद्रीय विद्यालय नादौन में विद्यार्थियों को दिए प्रशस्ति पत्र

नादौन ,

केंद्रीय विद्यालय नादौन में पाठ्य सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत अंग्रेजी पुस्तक पठन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें कक्षा दूसरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य एसडी लखनपाल ने शनिवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कक्षा दूसरी में अहाना चौधरी और अग्रिम प्रथम, अथर्व और भूमिज द्वितीय तथा अक्षरा ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। कक्षा तीसरी में साहित्य गौतम प्रथम, आरव ठाकुर द्वितीय, अनायिका तृतीय, कक्षा चतुर्थ में शान्वी और अक्षज शर्मा प्रथम, शनाया अवस्थी और अंशिका द्वितीय, अव्या तृतीय, कक्षा पांचवीं में प्रियांशी प्रथम, इवान गौतम और यथार्थ सिंह परमार द्वितीय, परिधि और सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा छठी में सरस सिंह परमार प्रथम, एकांश वशिष्ठ द्वितीय, गौरव स्वास्तिक तृतीय, कक्षा सातवीं में पायल प्रथम, अंश द्वितीय, पारुल और यानिश तृतीय, कक्षा आठवीं में आशी प्रथम, तानिया द्वितीय और वैदेही तृतीय रही। कक्षा नौंवीं में सूर्यांश प्रथम, वसुंधरा द्वितीय, सिमरन तृतीय, कक्षा दसवीं में इशिका ने प्रथम, अक्षरा कांगो और जन्नत ने द्वितीय, अक्षरा ठाकुर और आरुषि कौंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पाठ्य सहगामी क्रियाओं में कक्षा पट्ट प्रदर्शन सजावट प्रतियोगिता में भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षाओं के प्रभारी अध्यापकों और मॉनिटरों को भी प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने तथा प्रार्थना सभा में समय-समय पर दिए जाने वाले निर्देशों की अनुपालना करने के लिए भी प्रेरित किया। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक और सम्प्रेषण कौशल बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। पाठ्य सहगामी क्रिया प्रभारी ललिता ने सभी विद्यार्थियो को आगामी सी.सी.ए प्रतियोगिता के बारे में अवगत करवाया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।