चलती कार में आग लगने से कार जलकर हुई राख, कार चालक गम्भीर रूप से घायल, एम्स में चल रहा है इलाज

बिलासपुर /स्वारघाट:

उपमंडल स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत स्वाहण के मेहला गांव के पास चलती कार में आग लगने से कार का मालिक घायल हो गया है । कार मालिक श्यामलाल ने बताया कि वह अपनी कार में स्वाहण से अपने घर मेहला को जा रहा था। जब वह मेहला गांव से थोड़ा पीछे पहुंचा तो उसे कार से कुछ जलने की दुर्गन्ध आई ।

श्यामलाल ने कार को साइड में लगाकर जैसे ही कार का बोनट खोला तो कार के इंजन में बहुत जोर का धमाका हुआ जिससे कार मालिक श्याम लाल का चेहरा और छाती बुरी तरह से झूलस गई | उसे इलाज के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया है जहाँ उसका उपचार चला हुआ है | श्यामलाल ने बताया कि उसने कुछ महीने पहले ही इस कार को हुंडई कम्पनी के रोपड़ स्थित शोरूम से खरीदा था । आगजनी की इस घटना से श्यामलाल को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है |