सुविधा केंद्रों पर पोस्टल वोटिंग के लिए एजेंट तैनात करें प्रत्याशी

24, 25 और 30 मई को बड़ू में तथा 31 को ब्वायज स्कूल में मतदान करंेगे अधिकारी

हमीरपुर ।

मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान के लिए पूर्वाभ्यास स्थल और रवानगी स्थल पर फेसिलिटेशन सेंटर (सुविधा केंद्र) बनाए जाएंगे।
एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 24, 25 और 30 मई को बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू में पूर्वाभ्यास स्थल के साथ ही सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार 31 मई को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में सुविधा केंद्र बनाया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि बड़ू में 24 और 25 मई को दूसरे पूर्वाभ्यास के दौरान पोस्टल बैलेटिंग का समय दोपहर बाद ढाई बजे से सायं 5 बजे और 30 मई को तीसरे पूर्वाभ्यास के दौरान दोपहर बाद 3 से सायं 5 बजे तक रहेगा। जबकि, मतदान टीमों की रवानगी के दिन 31 मई को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में पोस्टल बैलेटिंग का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे रहेगा।
एसडीएम ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रक्रिया के अवलोकन एवं निगरानी के लिए अपने-अपने एजेंट नियुक्त कर दें। उन्होंने कहा कि अधिकृत एजेंटों के पास भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों के बगैर एजेंटों को सुविधा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।