हमीरपुर सदर मे भाजपा को लगा झटका, जिला उपाध्यक्ष नरेश दर्जी ने थामा कांग्रेस का हाथ!

हमीरपुर ,

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू के गृह जिला हमीरपुर मे बीजेपी को बड़ा झटका लगा है! हमीरपुर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हान्स के बाद अब भाजपा के जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश दर्जी ने भाजपा को अलविदा कह कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है! हमीरपुर सदर सीट के उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ पुष्पेंद्र वर्मा के नामांकन समारोह मे गांधी चौंक पर पंहुचे मुख्यमंत्री सुखू ने जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश दर्जी को विधिवत रूप से पार्टी का पट्टा डालकर कांग्रेस जवाइन कारवाई है! नरेश दर्जी के कांग्रेस मे आने से हमीरपुर सदर मे जहां कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है वहीं भाजपा को उनके गढ़ मे ही बैकफुट पर धकेला है! नरेश दर्जी ने बतौर आजाद उम्मीदवार जिला परिषद वार्ड जंगल रोपा से चुनाव लड़ते हुए करीब एक हजार वोटों से जीत हासिल की थी! उसके बाद 2022 के विधानसभा चुनावों मे भी भाजपा से वगावत करते हुए उन्होंने बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ा था जिसमे 1217 वोट हासिल किए थे! नरेश दर्जी पिछले कुछ सालों से भाजपा से खफा चल रहे थे!

वहीं भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के भी शुरू से ही धरविरोधी रहें है! आशीष को भाजपा से टिकट मिलने के बाद से ही वह कांग्रेस मे जाने के प्रयास कर रहे थे और अंततः उन्हें मौका मिलते ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री से समक्ष उन्होंने हाथ को थाम लिया है! जंगल रोपा वार्ड मे नरेश दर्जी की अच्छी खासी पकड़ है ऐसे मे उनके कांग्रेस जवाइन करने से उनके स्पोटर भी उनके साथ चल सकते है जिससे इस वार्ड से भाजपा के लिए बड़ा नुकसान होने की संका से इनकार नहीं किया जा सकता है! हालांकि हमीरपुर सदर की सीट को जीतने के लिए जहां कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे पूरा दमखम लगाया हुआ है वहीं भाजपा का गढ़ रहे हमीरपुर सदर को आशीष शर्मा के रूप मे जीतने के लिए बीजेपी ने भी राजनीति के तहत घेराबंदी शुरू कर दी है! अब देखना यह है कि इस उप चुनाव मे हमीरपुर सदर की जनता का आशीष किसे मिलता है!

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।