भाजपा के प्रत्याशी आशीष शर्मा ने जन आशीर्वाद अभियान के तहत सोमवार को ग्राम केंद्र लंबलू व चमनेड में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर जनता का आशीर्वाद लिया

हमीरपुर।
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपने जन आशीर्वाद अभियान के तहत सोमवार को ग्राम केंद्र लंबलू व चमनेड में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आशीष शर्मा ने इन ग्राम केंद्रों के सभी गाँवों का दौरा कर लोगों के साथ मुलाकात की व विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को हमेशा की तरह अपार समर्थन व मत देने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह लगातार 5 सालों से जनता के बीच चल रहे हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हमीरपुर की जनता उन्हें इस बार भी भारी मतों से विजय प्राप्त करवरकर विधानसभा भेजेगी। वह विधानसभा में लोगों की आवाज़ को बुलंद करेंगे। केंद्र में भाजपा सरकार से अनेकों परियोजनाएँ हमीरपुर में लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने की बजाय केवल मात्र उनका ही दुष्प्रचार कर रहे हैं।

ऐसी झूठ की राजनीति करने के लिए ही वह चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी को देहरा से टिकट दिया वहीं हमीरपुर से पूर्व नेता के पुत्र को टिकट देकर परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी कहते हैं कि वह जनसेवा के लिए चुनाव में आए हैं लेकिन जिस पेशे में वह थे उससे बड़ा जनसेवा का कार्य कोई हो ही नहीं सकता। वह चिकित्सक रहकर भी लोगों की सेवा कर सकते थे लेकिन सत्ता के लोभ के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ी व अब चुनावी मैदान में है।

वह लगातार झूठी बयानबाजी कर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे समर्थकों को डराने धमकाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन हमीरपुर की देवतुल्य जनता भलीभांति उनके झूठे शगूफों व झूठे आरोपों को भली भांति पहचानती है और इस बार के चुनाव में जनता भाजपा को अपार समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएगी। उन्होंनेही परवाह होती तो वह इन संस्थानों को बंद नहीं होने देते। क्योंकि वह चिकित्सक हैं और क्षेत्र पीएससी. की महत्ता को जानते हैं, इसके बावजूद भी उन्होंने डिनोटिफाई हुए पीएससी के खिलाफ कुछ नहीं बोला। अगर संस्थान खुलते तो रोजगार के अवसर भी मिलते। कांग्रेस युवाओं के साथ भी रोजगार की दृष्टि से सौतेला व्यावहार कर रही है।

संस्थानों के बंद होने व बेरोजगारी के खिलाफ आवाज़ उठाने की बजाय कांग्रेस प्रत्याशी हमेशा मुझपर आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता सब जानती है कि भ्र्ष्टाचार में कौन नेता संलिप्त रहे हैं और सत्ता में रहते हुए दुष्प्रचार किया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्शकान्त, अजय शर्मा, भोरंज से पूर्व विधायक अनिल धीमान, सेक्टर प्रभारी पुरषोत्तम ठाकुर, तिलक राज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही अनेकों संस्थान बंद कर दिए। लंबलू क्षेत्र के ही डिग्री कॉलेज और पीएचसी बंद हुए हैं। अगर कांग्रेस प्रत्याशी को लोगों की इत

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।