BANK OF JAPAN ने 17 सालों में पहली बार बढ़ाई ब्याज दर, निगेटिव ब्याज दरों की पॉलिसी हुई खत्म

बैंक ऑफ जापान की बिल्डिंग।- India TV Paisa

Photo:REUTERS बैंक ऑफ जापान की बिल्डिंग।

जापान के केंद्रीय बैंक यानी बैंक ऑफ जापान ने देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए 17 सालों में पहली बार मंगलवार को अपनी प्रधान उधारी दर में इजाफा कर दिया है। बैंक ऑफ जापान के इस फैसले के साथ ही वहां निगेटिव ब्याज दरों की लंबे समय से चली आ रही पॉलिसी खत्म हो गई है। भाषा की खबर के मुताबिक, बैंक ऑफ जापान ने अपनी पॉलिसी मीटिंग में अल्पकालिक ब्याज दर को निगेटिव 0.1 (-0.1) प्रतिशत से बढ़ाकर 0.1 प्रतिशत कर दिया है। ब्याज दरों में फरवरी 2007 के बाद पहली बार बढ़ोतरी हुई है।

अपस्फीति की प्रवृत्ति से बच गया जापान

खबर के मुताबिक, केंद्रीय बैंक ने दो प्रतिशत मुद्रास्फीति का लक्ष्य तय किया था, जिससे यह संकेत मिलता है कि जापान आखिरकार अपस्फीति की प्रवृत्ति से बच गया है। मुद्रास्फीति के विपरीत अपस्फीति में कीमतें कम होने लगती हैं। बैंक ऑफ जापान के प्रमुख काजुओ उएदा ने इससे पहले कहा था कि अगर दो प्रतिशत मुद्रास्फीति लक्ष्य पूरा हो जाता है, तो बैंक अपनी नकारात्मक ब्याज दर की समीक्षा करेगा। केंद्रीय बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति के दूसरे पहलुओं को भी बदल दिया, यील्ड कर्व्ड कंट्रोल प्रोग्राम और  एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड की खरीद को भी खत्म कर दिया।

लंबे समय वाले सरकारी बॉण्ड खरीदने का वादा

हालांकि, लेकिन बैंक ऑफ जापान ने जरूरत के मुताबिक, लंबे समय वाले सरकारी बॉण्ड खरीदने का भी वादा किया, और कहा कि वह फिलहाल शर्तों को अनुकूल बनाए रखेगा। बैंक के इस फैसले से जापानी मुद्रा येन थोड़ा कमजोर हुआ, कारोबारियों ने बैंक ऑफ जापान की सतर्क टिप्पणियों पर ध्यान दिया, जिससे संकेत मिलता है कि यह आगे दरों में बढ़ोतरी के बारे में सतर्क रहेगा। उधर, बैंक के इस फैसले के बाद जापान का निक्केई 225 सूचकांक मंगलवार को 40,000 से ऊपर बंद हुआ।

Latest Business News

Source link

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।