ऊना / गगरेट
देर शाम वीरवार क़रीब आठ बजे गगरेट के मुबारिकपुर में शिवपुर के पास पंजाब की एक पिकअप न. PB08AY9995 में कुछ लोगों को गाय की अवैध तस्करी करते हुए पकड़ा गया। स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस दौरान गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा भी मौक़े पर मौजूद रहे।
उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि मौक़े पर माहौल ख़राब न हो और पुलिस को 24 घंटे के अंदर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
चैतन्य शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं और ऐसे में क़ानून व्यवस्था और भी मज़बूत रहती है लेकिन उसके बावजूद भी इस तरह की गतिविधि होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और सरकार से गौ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिकअप चलाने वालों के पास गौ वंशों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की न तो कोई परमिशन थी और न ही कोई ऐसा दस्तावेज़ था जिससे यह सिद्ध हो सके कि ये लोग क़ानून के दायरे में रहकर ये काम कर रहे थे। चैतन्य ने कहा कि इस तरह की घटना होना हम सभी के लिए दुर्भाग्य की बात है। हिमाचल प्रदेश सरकार को ऐसी घटनाओं की ओर ध्यान देना चाहिए और गांववासियों की तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी 24 घंटे के अंदर अंदर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Author: Himachal Samvaad












