लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए आईटीआई रैल में जागरूकता शिविर का आयोजन

 हमीरपुर,

हिमाचल प्रदेश द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल जिला हमीरपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जागरूकता शिविर की अध्यक्षता निशांत शर्मा खंड विकास अधिकारी नोडल अधिकारीस्वीपनादौन जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेशद्वारा की गई उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का महत्व बहुत है इसके माध्यम से जनता शासन व्यवस्था और अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है

मतदान प्रत्येक व्यस्क नागरिक का मौलिक अधिकार होता है मतदान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है क्योंकि प्रत्येक वर्ष हमारे देश में लाखों युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाता है उन्होंने कहा कि युवा जागरुकता के अभाव में मतदान नहीं कर पाते और यह युवा वर्ग स्कूलों और कॉलेज में होता है उन्होंने कहा युवाओं का कर्तव्य है कि वह इसमें भाग ले और अपने भागीदारी सुनिश्चित करें

पम्मी कुमार पंचायत इंस्पेक्टर विकासखंड नादौन ने कहा है कि हमें अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए तभी हम अपने पसंद की सरकार चुन सकते हैं और उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि हमें मतदान अवश्य करना चाहिए मतदाताओं में जागरूकता आनी बहुत जरूरी है और युवा ही इस प्रणाली में अपना बढ चढ कर भाग ले तभी वह अपने अधिकारों का उपयोग कर सकेंगे

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुरजीत सिंह ने भी मतदाताओं को जागरूकता पैदा करने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के दौरान मतदान जागरूकता पैदा करने के लिए एक मौखिक प्रश्नोत्तरी का भी योजना किया गया जिसमें प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बढ़-कर कर भाग लिया इसके साथ ही केंद्रीय संचार ब्यूरो के कलाकारों द्वारा भी अपने गीत एवं नाटक के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया इस अवसर पर कपिल ठाकुर प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल के अतिरिक्त संस्थान के अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।