ऊना की गोल्ड लोन ब्रांच में बंदूक की नोक पर लूट का प्रयास,

लुटेरों ने ब्रांच कर्मियों व महिला ग्राहक से की मारपीट, सायरन बजते ही कर्मियों के मोबाइल फोन ले हुए फरार।

ऊना शहर के हमीरपुर रोड पर स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में सुबह सवेरे ही बंदूक की नोक पर लूटपाट के प्रयास का मामला सामने आया है। लूटपाट के लिए आये आरोपियों ने ब्रांच कर्मियों के साथ साथ एक महिला ग्राहक से मारपीट भी की। वहीं ब्रांच का सायरन बजते ही लुटेरे बैंक के कर्मचारियों से मोबाईल फोन छीनकर फरार हो गए। ब्रांच कर्मियों की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं एसपी ऊना राकेश सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित बैंक कर्मचारियों से पूछताश की। एसपी ऊना ने आरोपियों को जल्द ही पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया है।

ऊना शहर के हमीरपुर रोड़ पर स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में सुबह सवेरे हथियार से लैस लुटेरों ने लूटपाट का प्रयास किया है। बाइक पर सवार होकर पहुंचे चार युवक गोल्ड लोन ब्रांच को लूटने के इरादे से पहुंचे थे, लेकिन ब्रांच में लगे सायरन बजने के बाद लुटेरे ब्रांच कर्मियों व महिला ग्राहक से मारपीट करने के बाद सभी के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ऊना सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जांच शुरू कर दी है। एक गोल्ड लोन ब्रांच के कर्मचारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह ब्रांच कर्मी जब ब्रांच को खोलने लगे तो ब्रांच के बाहर पहले से खड़े दो युवक कर्मियों के पास आए और गोल्ड लोन के बारे में पूछा। ब्रांच कर्मियों ने जैसे ही ब्रांच का गेट खोला तो उसी समय यह दोनों लोग ब्रांच के अंदर घुस आये और बंदूक की नोक पर ब्रांच कर्मियों सहित एक महिला ग्राहक से मारपीट करने लगे, इसके बाद इनके दो और साथी ब्रांच में घुसे और वो भी लूट का प्रयास करने लगे। लेकिन गेट खुलने के बाद बायोमीट्रिक में कोड न लग पाने के कारण ब्रांच में लगा सायरन बज उठा और सभी आरोपी ब्रांच कर्मियों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल फोन लेकर मौका से फरार हो गए।
वहीं मामले की सूचना मिलते ही खुद एसपी ऊना राकेश सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को लेकर ब्रांच कर्मियों से जानकारी हासिल की। इस पूरे मामले का पटाक्षेप करने के लिए पुलिस ने गोल्ड लोन ब्रांच और इसके आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है वहीं कुछ एक सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में भी लिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। एसपी ऊना राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।