दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दस साल से रेलवे लाइन का सिर्फ राग अलाप रहे हैं। केंद्र सरकार से वह लाइन को आज तक मंजूरी नहीं दिला पाए, न कोई सर्वे हुआ। कांग्रेस सरकार ने रेलवे लाइन के लिए बजट देने की कोई बात कभी नहीं कही। उन्होंने रेलवे लाइन की घोषणा खुद की, लेकिन अब दोष कांग्रेस सरकार पर मढ रहे हैं।

उन्होंने रेलवे के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम किया, बजट में हर साल मात्र 1000 रुपये बजट डलवाते रहे। अब रेलवे लाइन के नाम पर लोग वोट नहीं देने वाले, अनुराग को जनता को बताना चाहिए कि दस साल तक क्यों ठगते रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगडा, हमीरपुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के ज्यादा युवा साथी देश की सेवा के लिए जाते है और सवाल पैदा होता है कि देश की सेवा में जाने वाले युवा साथियों की रूचि कम क्यों हुई है। क्यों भाजपा अग्निवीर योजना लाई, चार साल की नौकरी युवाओं को सेना में क्यों मिल रही है। निश्चित तौर पर भाजपा मुददों से दूर भाग कर अपनी राजनीति चमका रही है। उन्हें युवाओं को जवाब देना चाहिए कि उनके भविष्य से खिलवाड़ क्यों किया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा भाजपा चुनाव में हमेशा ध्यान भटकाने का कार्य करती आई है। मैंने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया है और कैंसर अस्पताल हमीरपुर के लिए स्वीकृत किया। आपदा में कांग्रेस सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए सराहनीय कार्य किया है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी गई। महिलाओं को ₹1500 देने की गारंटी भी कांग्रेस सरकार ने पूरी की है, लेकिन भाजपा चुनाव आयोग पर इस योजना को बंद करने का दबाव बना रही है। भाजपा चाहे जितना मर्जी दबाव बना ले, लेकिन चुनावों के बाद 2 महीने की किस्त महिलाओं को जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में जल्द कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता आएंगे और सांसद राहुल गांधी के साथ महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता की कुर्सी हथियाना चाहती है और 6 विधायकों को ख़रीदककर जनता की भावनाओं का सौदा किया है। बिके हुए विधायकों को टिकट दिया को यह साबित करता है कि सरकार गिराने का भाजपा ने ही प्रयास किया है, जिसका जनता पहली जून को जबाव देगी। चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीतेगी व छह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों में भी कांग्रेस की जीत होगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।