अनुराग सिंह ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय बेटियों को दी बधाई

हमीरपुर:

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा से पांचवीं बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित आई एच एफ ट्रॉफी हैंडबॉल यूथ बालिका कॉन्टिनेंटल फेज टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर भारत लौटी टीम का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों व मुख्य कोच सचिन चौधरी को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय बेटियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है।

नारी शक्ति ने फिर लहराया परचम: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का ख़िताब जीतकर नया इतिहास रचा है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत की बेटियों की प्रतिबद्धता, मेहनत, अनुशासन और अटूट आत्मविश्वास का अद्वितीय प्रमाण है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का जज़्बा, अनुशासन और अदम्य हौसला देश की नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरे संकल्प के साथ पूरा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों पर पूरे भारत को गर्व है और ये उपलब्धियाँ नारी शक्ति के बढ़ते सामर्थ्य का प्रतीक हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।