ज्वाली / काँगड़ा
संत श्री आसाराम आश्रम गोलवां द्बारा हाड़ा चौक पर छवील लगाकर वाहन चालकों व मुसाफिरों को ठंडा -मीठा जल पिलाते हुए गर्मी से राहत दिलवाने का प्रयास किया ।
इस मौके पर जानकारी देते हुए आश्रम संचालक रोशन भाई ने बताया गुरुदेव महाराज के आशीर्वाद से आश्रम टीम द्बारा गर्मियों के मौसम में जगह -जगह छवील लगाकर लोगो को गर्मी से राहत दिलवाई जा रही है ।
कहा गुरुदेव की प्रेरणा पाकर नर रूप नारायण रूप के ध्येय को लेकर जनसेवा के कार्य किये जा रहे हैं ।
उसमें छवील लगाकर गर्मी से राहत दिलवाना भी एक परोपकार का कार्य है ।
इस मौके पर शिब कुमार शास्त्री,जगदीश धीमान,गगन मन्हास,मनीष शर्मा ,संतोष कुमार,अंजना कुमारी, सहित अन्य सेवा में लगे रहे
Author: Himachal Samvaad












