लोकसभा चुनाव में सभी मतदाता करें अपने मताधिकार का प्रयोग’

नादौन ।

तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय नादौन ने भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत शुक्रवार को माइक्रो इनफोटेक इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों को मतदाता सूचियों में पंजीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें मतदान के महत्व से भी अवगत करवाया। तहसील कल्याण अधिकारी ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी मतदान सुलभ बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष व्यवस्था की है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी विद्यार्थियों से अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने तथा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।