भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान  से दिल्ली स्थित उनके निवास पर औपचारिक भेंट की

हमीरपुर,

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान  से दिल्ली स्थित उनके निवास पर औपचारिक भेंट की एवं हिमाचल गौशाला समिति की ओर से जगन्नाथ पुरी धाम में होने वाले विशाल धार्मिक सम्मेलन के समापन समारोह मैं मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र दिया जिसे माननीय मंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार किया है एवं इस कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति प्रदान की है उल्लेखनीय है कि गौ सेवा एवं सनातन धर्म को समर्पित हिमाचल गौ सेवा समिति के तत्वाधान में जगन्नाथ पुरी धाम में 20 से 26 नवंबर तक सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हिमाचल प्रदेश से लगभग 200 गौ सेवक भाग लेंगे इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल गौ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनकोटिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है माननीय केंद्रीय मंत्री जी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव रहा है एवं उनके ससुराल भी हिमाचल प्रदेश में है

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।