सरकार गिराने के षड्यंत्रों में असफल होने के बाद भाजपा नेता नित नए शगूफे छोड़ दिल को झूठी तसल्ली देने का कर रहे हैं प्रयास: प्रेम कौशल

हमीरपुर ,

सरकार गिराने के षड्यंत्रों में असफल होने के बाद हिमाचल भाजपा के नेता अपनी खीज निकालने के लिए नित नए शगूफे छोड़ दिल को झूठी तसल्ली देने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि जय राम ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के कुछ विधायकों के एक साथ बैठ जलपान करने तथा मंत्रियों के लंच को लेकर जो कहानी गढ़ने की कोशिश हो रही है उसी से पता चलता है कि भाजपाई कौन सी सपनों की दुनियां में रह रहे हैं।

कौशल ने कहा कि विधायकों का एक साथ बैठ कर संवाद करना कांग्रेस पार्टी के अंदर परस्पर सौहाद्र पूर्ण संबंधों को दर्शाता है और एक परिवार के लोग यदि आपस में बैठ कर बातचीत करते हैं तो उसमें भी सत्ता की लालसा पाले भाजपाइयों की आंखें किस कदर चमक उठती हैं इसका अंदाज़ा सहज ही लगाया जा सकता है।   उन्होंने कहा कि आजकल भाजपा में संगठन चुनाबों का दौर चल रहा है और तमाम भाजपा नेता आपस में एक दूसरे को पटखनी देने के चक्कर में खुद को दूसरे से बेहतर साबित करने की मंशा से कांग्रेस सरकार के खिलाफ व्यानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और इसके नेताओं के परस्पर मिलने तथा संवाद से पार्टी और सरकार को ताक़त मिलती है जबकि जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कई धड़ों में बंट कर लगातार रसातल की ओर बढ़ रही है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।