आखिर चार दिन बाद क्यों याद आई कांग्रेस को कवरिंग कैंडिडेट की, क्या घोषित उम्मीदवार पर नहीं रहा भरोसा : सुजानपुर भाजपा

सुजानपुर,

आखिरकार चार दिन बाद सुजानपुर कांग्रेस को कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कवरिंग कैंडिडेट देने की याद क्यों आई, क्या कांग्रेस पार्टी ने जो सुजानपुर विधानसभा में उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। उस पर अपने ही लोगों को भरोसा नहीं रहा । इस बात पर सुजानपुर कांग्रेस स्थिति स्पष्ट करें।

यह बात सुजानपुर भाजपा मण्डल महामंत्री जगन कटोच,  अनिल कौशल मीडिया प्रभारी, सुधीर भटनागर पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना ठाकुर, शहरी इकाई सुजानपुर के अध्यक्ष सुमन गुप्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है । उन्होंने कहा कि जिस तरह से लगातार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता राजेंद्र राणा के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं और आए दिन हो रहे हैं । इस बात को देखकर सुजानपुर कांग्रेस सकते में है और यही ख्याल उनके मन में आ रहे हैं कि कहीं मौके पर हमारा प्रत्याशी भी हमारी पार्टी को छोड़कर फिर से भारतीय जनता पार्टी में ना चला जाए। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा देखा गया है कि उम्मीदवार के नॉमिनेशन के तीन दिन बाद कवरिंग कैंडिडेट दिया जा रहा है। जबकि कवरिंग कैंडिडेट साथ में ही अब तक दिया गया है । उन्होंने कहा कि सुजानपुर में कांग्रेस को प्रचार प्रसार करने के लिए कार्यकर्ता नहीं मिल रहे क्योंकि 60 से 70% सुजानपुर कांग्रेस के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

राजेंद्र राणा के साथ काम कर रहे हैं कई कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के इस बात को लेकर ही रद्द हो गए क्योंकि कार्यक्रम करवाने के लिए ना तो कार्यकर्ता मिले और ना ही कार्यक्रम सुनने और देखने के लिए लोग उन्होंने कहा कि सुजानपुर भाजपा दोनों प्रत्याशियों के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से बंपर मतों की लीड मिले और विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी राजेंद्र राणा को भारी बहुमत से जीत मिले इसको लेकर काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि सुजानपुर कांग्रेस को अपने उम्मीदवार पर भरोसा नहीं है। यही कारण है कि उन्हें तीन दिन बाद कवरिंग कैंडिडेट देने की याद आई।